Video

Advertisement


अनुभूति कार्यक्रम 2022 23 का द्वितीय शिविर का वन विहार में किया गया आयोजन
अनुभूति कार्यक्रम 2022 23 का द्वितीय शिविर का वन विहार में किया गया आयोजन

वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम 2022-23 का द्वितीय शिविर आज हुआ। वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से प्रशिक्षण सह-जागरूकता शिविर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में हुआ। इसमें शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छोला के 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया। "अनुभूति" में मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवा निवृत उप वन संरक्षक एवं पक्षी प्रेमी डॉ. संगीता राजगीर, संचालक वन विहार पदमप्रिया बालाकृष्णन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

शिविर में सम्मिलित विद्यार्थियों को अनुभूति बैग, केप एवं पठनीय सामग्री प्रदान की गई। विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन प्रकृति पथ भ्रमण, स्थल वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन्यप्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ कराई गई। इसके बाद विद्यार्थियों को वन विहार की फिल्म दिखाई गई। विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है इसके संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के लिये क्विज प्रतियोगिता हुई। संचालक वन विहार पदमप्रिया बालाकृष्णनन द्वारा शिविर में शामिल बच्चों को शपथ दिलाई गई एवं पुरस्कार वितरित किये गये। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय शिविर 22 दिसम्बर, 2022 को वन विहार आयोजित किया जायेगा।

 

Kolar News 20 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.