Video

Advertisement


राम सरकार मंहत डॉ. प्रज्ञा भारती की राम कथा में शामिल हुए बिसाहूलाल सिंह
राम सरकार मंहत डॉ. प्रज्ञा भारती की राम कथा में शामिल हुए  बिसाहूलाल सिंह

सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के बांद्राभान में 17 से 21 दिसम्बर 2022 तक पूज्य श्री  राम सरकार मंहत डॉ. प्रज्ञा भारती जी के मुखारबिंद से राम कथा कही जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रविवार को बुदनी में प्रारंभ हुई राम कथा में पूज्य डॉ. प्रज्ञा भारती जी का पुष्प-गुच्छ, शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन सफल हो जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राम कथा बुधनी के बांद्राभान में तपोवन आश्रम में दोपहर एक से सायं 4 बजे तक होती हैं। राम कथा के समाप्ति के बाद प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। राम कथा के शुभारंभ दिवस पर विदिशा के सांसद पंडित श्री रमाकांत भार्गव, बुधनी विधायक  राजेन्द्र सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, अध्यक्ष सलकनपुरदेवी मंदिर ट्रस्ट महेश उपाध्याय, विनय भार्गव, अशोक सिंह, शिवनारायण मालवीय एवं मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे।

Kolar News 19 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.