Video

Advertisement


एक दिवसीय भ्रमण पर मध्यप्रदेश आए वियतनाम के बौद्ध भिक्षु
एक दिवसीय भ्रमण पर मध्यप्रदेश आए वियतनाम के बौद्ध भिक्षु

वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और आध्यात्मिक गुरूओं का दल आज भोपाल आया। बौद्ध भिक्षुओं की मध्यप्रदेश की यह यात्रा मलेशिया और थाईलैंड में पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला द्वारा मध्यप्रदेश के बौद्ध सर्किट को बढ़ावा देने और बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए किए गए अंतरराष्ट्रीय दौरों और प्रयासों का प्रतिफल है। दल की राजा भोज विमान तल पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक  विवेक श्रोत्रिय ने अगवानी की। वियतनाम से आए बौद्ध भिक्षुओं और आध्यात्मिक गुरुओं ने एक दिवसीय भ्रमण में साँची के स्तूप और भोपाल में करुणा बौद्ध विहार में भ्रमण किया। साँची के स्तूपों की भव्यता और भगवान बुद्ध की आध्यामिकता का अनुभव कर सभी प्रसन्न हो उठे।

 

 

Kolar News 3 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.