Video

Advertisement


मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने गोधरा में किया लोगों को संबोधित
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने गोधरा में किया लोगों को संबोधित

गुजरात के गोधरा में मध्यप्रदेश  के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा  मेरे गोधरा के मतदाता बंधुओं आपको कमल का बटन दबाकर देश की शांति , अखंडता और दंगाइयों को सबक सिखाने के साथ साथ टुकड़े टुकड़े गैंग के खिलाफ मतदान करना है। उन्होंने कहा आज शोध और सोच का विषय यही है की ,कांग्रेस किसी प्रदेश में रिपीट क्यों नहीं होती है। देश की जनता में भाजपा के प्रति जो विश्वास है वह और बढ़ रहा है। आप वाले केजरीवाल के पास दिल्ली के समस्या को छोड़कर सभी प्रदेशों की समस्याओं का समाधान है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा  गुजरात ने देश को वैश्विक नेता दिया है। गांधी जी और सरदार पटेल जी के बाद मोदी जी हैं। जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी। राष्ट्रवाद की बात कुछ लोगों को हजम नहीं होती है। हम इस बार भारी मतों से जीतकर पिछले रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे है। उन्होंने कहा मैं कई दिनों से गुजरात में घूम रहा हूं। हर जगह सिर्फ भाजपा ही भाजपा है। भाजपा गुजरात जीतेगी तो एमपी राजस्थान भी हमें जीता जीताया मिलेगा। मिश्रा ने कहा पीएम मोदी सभी वर्गों की चिंता करते है।  

Kolar News 1 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.