Video

Advertisement


महावीर जितेंद्रिय होता है जो जितेंद्रिय होता है वह जिन और जो जिन होता है वही जैन होता है
महावीर जितेंद्रिय होता है जो जितेंद्रिय होता है वह जिन और जो जिन होता है वही जैन होता है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर के बाल-विहार मैदान में चल रहे जैन समाज के 1008 मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने मुनि संस्कार महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा‍ कि जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीत ले वह महावीर होता है। उन्होंने कहा कि महावीर जितेंद्रिय होता है, जो जितेंद्रिय होता है वह जिन और जो जिन होता है वही जैन होता है। उन्होंने कहा कि अपने आपको जीत लेने वाला ही जैन होता है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के बड़ा बाजार स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक सर्वश्री सुदेश राय और रघुनाथ मालवीय, रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolar News 30 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.