Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया बुधवार 30 नवंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  बुधवार  30 नवंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास मार्गशीर्ष

तिथि   सप्तमी - 09:00:37 तक

नक्षत्र    धनिष्ठा - 07:11:45 तक, शतभिषा - 30:13:05 तक

करण    वणिज - 09:00:37 तक, विष्टि - 20:08:20 तक

पक्ष     शुक्ल

योग    व्याघात - 12:00:40 तक

वार    बुधवार

सूर्य राशि वृश्चिक

सूर्योदय   06:55:11

सूर्यास्त    17:23:51

चन्द्र राशि    कुम्भ

ऋतु   हेमंत

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) अभिजीत कोई नहीं

दिशा शूल उत्तर

राहु काल 12:17:41 से 14:00:00 तक

सुझाव- दर्पण में अपना चेहरा देखकर तथा शिवजी को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

लाभ -उन्नति 05:28 ए एम से 07:11 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम 07:11 ए एम से 08:53 ए एम

काल -हानि 08:53 ए एम से 10:35 ए एम

शुभ -उत्तम 10:35 ए एम से 12:18 पी एम

रोग - मंगल 12:18 पी एम से 02:00 पी एम

उद्वेग -अशुभ 02:00 पी एम से 03:43 पी एम

चर -सामान्य 03:43 पी एम से 05:25 पी एम

लाभ -उन्नति05:25 पी एम से 07:07 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

========

मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहने वाला है। आप अपने आर्थिक मामलों में अच्छा धन कमा सकते हैं और आप अपने कुछ कार्य में जल्दी भी जल्दबाजी दिखाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कुछ कार्य में आपको तेजी दिखाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।  कार्यक्षेत्र में आलस्य ना दिखाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप घर परिवार के किसी मामले को धैर्य से निपटाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो उसमें आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। 

मिथुन 

आज का दिन आप धार्मिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपके लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करें,नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप कुछ पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी आज कोई मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होती दिख रही है। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीतयों को अपनाकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे,लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। जिसमें वह सामंजस्य से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों उसमें व्यस्त रहेंगे और किसी अपने परिजनों की सीख व सलाह से आगे चलेंगे 

सिंह 

आज का दिन आपके दीर्घकालीन योजनाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आज किसी के नेतृत्व में कार्य करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं की सुध-बुध लेनी होगी नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में कठिन परिश्रम करना होगा,

कन्या 

आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण आप एक बजट बनाकर चले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो आज बिल्कुल ना लें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और किसी सरकारी काम में निवेश करने से पहले उसके नीति व नियमों को पूरा जानें तभी उसमें धन लगाएं। आपको अपने आसपास रह रहे कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, 

तुला 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रम में भी पूरी रुचि दिखाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ मामलों को निपटाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर भरोसा करने से बचें,नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। 

वृश्चिक 

आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बड़ी सोच से काम लेंगे। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे है तो आपकी इच्छा आज पूरी होगी और आपको अपने परिजनों से आज तालमेल बनाए रखना होगा। यदि आप किसी काम को करें,तो उसमें धैर्य व साहस बनाए रखें,तभी वह पूरा हो सकता है। आप अपनी बातों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 

धनु 

आज के दिन आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। जनकल्याण के कार्यों से आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपको कोई एक अलग पहचान भी मिल सकती है,लेकिन आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आपने उसे बनाए रखा,तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है और आप अपनी सामाजिक सोच से आज आगे बढ़ेंगे। आपको धार्मिक मामलों में संकोच करने से बचना होगा। आप अपने कुछ लक्ष्य को पूरा करेंगे 

मकर 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपके रक्त संबंधी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी और पारिवारिक योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे और जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,

कुंभ

आज का दिन आपकी साख बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मजबूत रहेगा और रचनात्मक और कला कौशल के कार्य में भी आज वृद्धि होगी। साझेदारी में आज आपको किसी काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपने  लंबे समय से रुके हुए कार्यों की सुध लेंगे,तभी उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंखें व कान खोलकर काम करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। 

मीन

आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास लेकर आएगा। यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे आपको निजात मिलेगी,लेकिन यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सक्रिय रहना होगा नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोग आज पूरी मेहनत और लगन से काम करें,नहीं तो उनके अधिकारी उन पर बरस सकते हैं। आपका धन खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 30 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.