Advertisement
मध्यप्रदेश के भिंड में एक 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी गयी। और हत्या के बाद उसका शव बोरे में भर कर फेंक दिया। बताया जा रहा है की बच्चे के माता पिता ने मंगलवार को पुलिस थाने में बच्चे के गुमशुदा होने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई थी। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ चंद्रपुरा मेंरहते है। वे आर्मी में पदस्थ हैं और कुछ दिन की छुट्टियों के चलते घर आये हैं।उन्होंने पुलिस को बताया की मंगलवार की सुबह उनका 11 साल का बेटा आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। और कुछ ही देर बाद वह गायब हो गया। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन आर्यन नहीं मिला। जिसके बाद घरवाले तुरंत थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बुधवार की सुबह चंदनपुरा इलाके में एक मकान का निर्माण कर चल रहा था। जब मजदूरों-मिस्त्री ने खाली प्लॉट के अंदर बोरी को देखा, जिसके अंदर से बालक के हाथ पर बाहर दिख रहे थे। तब सभी मजदूर हक्के बक्के रह गए। और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और आर्यन की परिवार से शिनाख्त कराई गई। बच्चे को इस हालत में देख कर घर पर मातम पसरा हुआ है। और गांव मेंशोक का माहौल बना हुआ। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल पहुंच चुका है। देहात थाना पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। सारे पहलुओं की शुरुआत से जांच की जाएगी और जल्द ही बच्चे के हत्यारों के पता लगया जायेगा।
Kolar News
9 November 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|