Video

Advertisement


भोपाल में 13 साल की नाबालिग से परिचित ने किया रेप
भोपाल में 13 साल की नाबालिग से परिचित ने किया रेप

राजधानी भोपाल से एक रेप का मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की नाबालिग के साथ उसी के परिचित ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। परिचित बच्ची को पीपुल्स के पीछे बनी निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेल्फी लेने के बहाने लेकर गया और उसके साथ ज़बरदस्ती की।  जानकारी के अनुसार 13 साल की नबालिग जहांगीराबाद में अपनी  सौतली मां के साथ रहती है। लड़की ने  पुलिस को बताया कि टिमरनी, हरदा के रहने वाले युवक जो की रिश्ते में उसका भाई लगता है। उससे लड़की की दोस्ती है। दोनों के बीच फोन पर बात होती रहती है। लड़की कुछ दिनों से अपनी बुआ के घर सीहोर में थी। 28 अक्टूबर की दोपहर में लड़की के पास युवक का फोन आया। तो  उसने बताया कि वह भोपाल में बैंड बजाने आया है। उसे मिलने के लिए भोपाल बुलाया। लेकिन लड़की  ने मना कर दिया। पर लड़के के बार-बार कहने के पर वह मान गई। शाम 5 बजे भारत टॉकीज चौराहे के पास अपने बड़े दादा की बेटी के साथ पहुंची। तीनों ऑटो से पीपुल्स मॉल पहुंचे। मॉल में आधा घंटा बिताया। देर शाम वह उसे मॉल के पीछे सेल्फी लेने के बहाने निर्माणाधीन मल्टी में ले गया। पीड़िता की बहन को उसने कहा- तुम यहीं रुको हम सेल्फी लेकर आते हैं। करीब आधे घंटे बाद दोनों मल्टी के बाहर आए। जिसके बाद वह लोग घर चले गए। लेकिन लड़की के घर आने के बाद उसका बर्ताव बदल गया लड़की शांत - शांत रहने लगी। लड़की की माँ ने उसका कारण पूछा तो लड़की ने सारी बात बताते हुए खा की युवक उसके ऊपर शादी का दवाब बना रहा है। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मिलकर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। 

 

Kolar News 2 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.