Video

Advertisement


वाल्मीकि जयंती पर उज्जैन के वाल्मीकि धाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज
वाल्मीकि जयंती पर उज्जैन के वाल्मीकि धाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाल्मीकि जयंती पर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे स्थित वाल्मीकि धाम में पहुँच कर भगवान वाल्मीकि के चरणों में नमन करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि हमें सद्मार्ग पर चलायें, बस यही इच्छा है। सिंहस्थ में वाल्मीकि धाम से पूरे देश को समरसता का संदेश मिला था। भविष्य में वाल्मीकि महाकुंभ का आयोजन उपयुक्त स्थान पर किया जायेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय अभिलेख में भी वाल्मीकि धाम का नाम भगवान वाल्मीकि धाम ही दर्ज होगा। भविष्य में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यहाँ राज्य शासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को  महाकाल लोक का लोकार्पण होगा। इस समय उज्जैन में अद्भुत आनंद बरस रहा है। उन्होंने इस लोकार्पण कार्यक्रम में पधारने के लिये सभी को निमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में हुई परिचर्चा में यह विषय आया था कि भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद उनकी लीलाओं और उनसे जुड़ी कथाओं के ज्ञान और दर्शन के लिये उपयुक्त स्थान बनाया जाये। आज महाकाल लोक बन कर तैयार हो चुका है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज से सौजन्य भेंट की और उनका शॉल और माला भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारने के लिये निमंत्रण-पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि धाम में स्वामी सोहनदास जी महाराज को उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

 

वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज ने महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के लिये शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। वाल्मीकि समाज लोकार्पण कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने वाल्मीकि जयंती पर आयोजित भंडारे में भोजन ग्रहण किया। उज्जैन के प्रभारी और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, संसद सदस्य  वी.डी. शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

 

Kolar News 10 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.