Video

Advertisement


सारंग ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ नेहरू परिवार का महिमामंडन किया है
सारंग ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ नेहरू परिवार का महिमामंडन किया है

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा। कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ नेहरू परिवार का महिमामंडन किया गया है। जबकि देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद आज पूरे देश के बलिदानियों को याद किया जा रहा है। कांग्रेस ने नेहरु और इंदिरा गांधी तक इतिहास को सीमित किया है। मंत्री सारंग ने कांग्रेस की बैठक पर कहा कि  कांग्रेस ने पीसीसी डेलिगेट्स तो बना दिये लेकिन नतीजा सिफर निकला। प्रस्ताव यही पारित हुआ कि जिसको सोनिया गांधी कहेंगी वो ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कह रहे है कि उन्हें जिंदा कांग्रेस चाहिये, इसका मतलब कांग्रेस मर चुकी है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार सभी क्रांतिकारी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती आई है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उपराष्ट्रपति अमर बलिदानी शंकर शाह और रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

वही मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान पर कहा कि हर प्रकार से स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरूस्त करना हमारी प्रतिबद्धता है। तीन दिनों का विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। अभियान के माध्यम से सभी पात्र बच्चों को अभियान से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले से ही हर प्रकार की बीमारियों की रोकथाम के लिये वैक्सीनेशन पर मध्य प्रदेश अच्छा काम कर रहा है। वही कूनों में चीते लाए जाने पर कांग्रेस के बयान पर सारंग ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ को केवल नकारात्मक बात करने की आदत है। कूनो में पीएम मोदी ने जो चीता प्रोजेक्ट शुरू किया वो बहुत महत्वपूर्ण है। इस निर्णय से वन और वन्य प्राणीयों के संरक्षण का विचार प्रतिपादित होता है।

 

Kolar News 18 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.