Video

Advertisement


मध्यप्रदेश के 31 जवानों को मुख्यमंत्री शिवराज ने दी क्रम पूर्व पदोन्नति
मध्यप्रदेश के 31 जवानों को मुख्यमंत्री शिवराज ने दी क्रम पूर्व पदोन्नति

प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू हैं। हिंसा और खून-खराबा कर प्रदेश की शांति को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार नक्सल उन्मूलन में जान की बाजी लगाने वाले हमारे जांबाज वीर जवानों को क्रम पूर्व (आऊट ऑफ टर्न) प्रमोशन देकर उनका सम्मान कर रही है। हम पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को  पुलिस लाईन बालाघाट में जवानों को आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन समारोह को संबोधित किया । उन्होंने आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले 31 जवानों को बैच लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की आज पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का अद्भूत अवसर है। इन जवानों के विपरीत परिस्थितियों में कठिन परिश्रम करने से ही हमारे गाँव और शहर सुरक्षित हैं। जब हम अपने घर पर परिवार के साथ तीज त्यौहार मना रहे होते हैं, तब हमारे जवान घने जंगलों एवं पहाड़ों पर अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारी सुरक्षा में लगे रहते है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों के परिवार की माताओं और बहनों की होती है। इन माताओं और बहनों के हौंसले से ही हमारे जवान जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाते हैं। इसके लिए प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता आपकी आभारी है।

Kolar News 6 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.