Video

Advertisement


बेटी के घर जाने का कहकर निकली महिला की हत्या पत्थर से कुचला चेहरा
बेटी के घर जाने का कहकर निकली महिला की हत्या पत्थर से कुचला चेहरा

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अधेड़ उम्र की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। घटना सोमवार सुबह की जहाँ घर पर बेटी के यह जाने का कहकर गयी महिला का शव गली में मिला। महिला का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। बताया जा रहा है की महिला एक दिन पहले घर से निकली थी उसके बाद से ही लापता थी। और सोमवार को सुबह घर से थोड़ी ही दूरी वाली गली में महिला का शव मिला। महिला के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जहाँ महिला का शव मिला है वहां घसीटने के निशान भी मिले है। जिससे अनुमान लगाया जाता है की महिला की हत्या किसी और जगह की गयी है। और हत्या करने के बाद बॉडी को यहाँ लाकर पटक दिया गया है। 

 

जानकारी के अनुसार महिला शहर के थाटीपुर साठफुटा रोड की रहवासी है। महिला चतरो बाई उर्फ सावित्री (55) के 3 बेटे और दो बेटियां है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा अपने पत्नी के साथ अलग रहता है और दोनों छोटे बेटे माँ के साथ रहते है। महिला रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे अपनी बेटी के घर जाने का कहकर निकली थी। जो की उसी मोहल्ले में करीब 500 मीटर की दूरी पर रहती है। रात को बेटे गाड़ी चलाने के लिए निकल गए। और सोमवार की सुबह दो घरों के बीच एक गली में महिला का शव मिला। जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के साथ कोई दुष्कर्म की घटना हुई ही या नहीं यह भी पता लगाया जा रहा है। 

Kolar News 5 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.