Video

Advertisement


कोलार वासियो को बड़ी सौग़ात

कोलार वासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। 5 करोड़ से बनाया जायेगा सर्वधर्म पुल, जिसका भूमि पूजन विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया है। 13 मीटर चौड़ा, और 60 मीटर लम्बे पुल को कोलार के प्रस्तावित 6 लेन रोड के अनुरूप बनाया जाएगा। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण सेतु विभाग करेगा। आपको बता दें कि 222 करोड़ से बनने वाले कोलार रोड का भूमि पूजन अगले कुछ दिनो में मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाना है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया लगभग 5 लाख आबादी इस पुल के निर्माण से लाभान्वित होगी। कोलार की बहुप्रतिक्षित माँग पूर्ण हुई है। सर्वधर्म पर रोज़ ट्रैफिक जाम लगता है जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

 

Kolar News 4 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.