Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के इस्तीफे का समाचार चर्चा में आया है। श्री लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ भी नहीं है। श्री सुमित पचौरी ने बताया कि ना तो उनसे इस्तीफा मांगा गया है और ना ही उन्होंने दिया है। राजधानी भोपाल के एक पत्रकार ने अपने अखबार में यह प्रकाशित किया था कि नगर निगम चुनाव के बाद से सुमित पचौरी की स्थिति पार्टी में अच्छी नहीं है। वह सभी को साथ लेकर चलने में असफल रहे और पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। श्री सुमित पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के नजदीकी माने जाते हैं। इनकी नियुक्ति के समय भी कहा गया था कि वीडी शर्मा से नजदीकी के कारण सुमित को जिला अध्यक्ष का पद मिला है। पत्रकार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ही श्री सुमित पचौरी सहित नाराज हो गए हैं। उन्होंने ही इस्तीफा मांग लिया है। उक्त पत्रकार ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया की भाजपा भोपाल के नए जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति होंगे। भोपाल में जिलाध्यक्ष बदलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। जिसपर सफाई देते हुए सुमित पचौरी ने कहा हैं की ना तो प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे इस्तीफा मांगा है और ना ही उन्होंने कोई इस्तीफा दिया है। जहां तक जिला अध्यक्ष के बदलने का प्रश्न है तो भारतीय जनता पार्टी में संगठन के आदेश का सभी पालन करते हैं।
Kolar News
1 September 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|