Video

Advertisement


कुछ दिन ब्रेक के बाद फिर बारिश की संभावना
कुछ दिन ब्रेक के बाद फिर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भाग में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मानसून की द्रोणिका हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 2022 अलविदा हो रहा है। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में फिलहाल कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। हालांकि एक द्रोणिका तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके असर से कुछेक राज्यों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।

Kolar News 1 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.