Video

Advertisement


शिवराज कैबिनेट की बैठक आज बाढ़ पीड़ितों के लिए हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान
बाढ़ पीड़ितों के लिए हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश में मंगलवार यानी आज शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि, बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी मिल सकती है। खनिज विभाग में वसूली के लिए नई समाधान योजना लाने की तैयारी और समाधान योजना के तहत सरकार 150 करोड़ का ब्याज माफ कर सकती है। बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में योग आयोग के गठन को लेकर भी चर्चा होगी। विकासखंड स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी बेड़े के पुराने हेलीकॉप्टर बेचने को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। वहीं, बैठक की सबसे अहम बात ये रहेगी कि, इसमें हालिया मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से बड़ी राहत दी जानी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि जारी करेंगे। वन क्लिक से बाढ़ पीड़ितों के खातों में राहत राशि पहुंचाई जाएगी। प्रारंभिक सर्वे के आधार पर राहत राशि जारी की जा रही है। विदिशा जिले में बाढ़ की तबाही से बड़ा नुक़सान हुआ है। जिले में बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे काम पूरा कर हिसाब से राशि जारी की जा रही है।सके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति भवन में सौजन्य भेंट होगी। देर शाम केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे और प्रदेश की योजनाओं और विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद उनकी मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। इस दौरान वो कई राजनीतिक समीकरणों को लेकर खास चर्चा करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों को अतिरिक्त राहत पहुंचाने के लिए केंद्र से राहत पैकेज की मांग भी कर सकते है। वहीं सीएम के दौरे से मंत्रीमंडल विस्तार की सुगबुगाहट भी जोरों पर है।

Kolar News 30 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.