Video

Advertisement


उद्धव गुट के विधयकों ने लगाए 50 खोके एकदम ओके के नारे शिंदे गुट से भिड़े
उद्धव गुट के विधयकों ने लगाए 50 खोके एकदम ओके के नारे शिंदे गुट से भिड़े

महाराष्ट्र में मानसून सत्र के पांचवे दिन की शुरुआत सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे से हुई। सत्र के दौरान उद्धव गुट और शिंदे गुट के विधायक बुरी तरह से आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच में धक्का मुक्की भी हुई। विपक्ष ने  विधानसभा की सीढ़ियों पर सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। उद्धव गुट के विधायकों ने शिंदे गुट के लिए '50 खोके... एकदम ओके' के नारे लगाए। जिससे यह बताया या आरोप लगाया जा रहा है की शिंदे गुट के विधायक 50 करोड़ में बिके है। वहीँ एनसीपी विधायक गाजर के हार पहन कर महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाने और सरकार से जवाब मांगने के लिए पहुंचे। और गाजर को लेकर भी दोनों गुटों के बीच में छीनाझपटी हुई। हंगामे बढ़ जाने पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेता आये और मामला शांत कराया गया। और मामला शांत होने के बाद सदन की कार्रवाई शुरू हो पायी। सदन शुरू होने के बाद भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि राज्य के अहमदनगर में धर्म परिवर्तन के नाम पर नाबालिग लड़की पर अत्याचार हुआ है। ऐसी घटनाएं राज्य में बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू लड़कियों को फसाने के लिए लड़कों को बाकायदा रेट कार्ड दिया है, जिसके तहत इन लड़कों को पैसे मिलते है। उन्होंने कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि हिंदू लड़कियों को राज्य में टारगेट किया जा रहा है।  और इसीलिए अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए।

 

Kolar News 24 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.