Video

Advertisement


नरोत्तम का कमलनाथ पर हमला कहा उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस के विधायक बागी हुए
नरोत्तम का कमलनाथ पर हमला कहा उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस के विधायक बागी हुए

मध्यप्रदेश की राजनीति में आये दिन कुछ न कुछ चलता रहता है। कभी कोई राजनेता किसी पर तंज कसता है तो कभी कोई। और एमपी के लोकल इलेक्शन के बाद तो मानो कांग्रेस और भाजपा में ज़ुबानी जंग छिड़ गयी है। ऐसे ही रविवार की सुबह मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को आड़े हाथों ले लिया। प्रदेश के गृहमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लीडरशिप पर सवाल उठाया है। मिश्रा ने कहा की जिसकी फिल्म पिट जाती है, उसका ट्रेलर कौन देखेगा। उन्होंने कहा की प्रदेश के विधायकों को तोड़ने के ज़िम्मेदार कमलनाथ है। प्रदेश में सौदेबाजी की शुरुआत कमलनाथ ने की थी। कमलनाथ ही हमारे दो विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल को लेकर गए थे। जिन्होंने सौदेबाजी की शुरुआत की वो अब अपने दामन को साफ सुथरा बता रहे हैं।अभी एक महीने पहले कांग्रेस के 14 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। कमलनाथ की अध्यक्षता में  अब तक कांग्रेस के 54 विधायक बागी हुए है। कांग्रेस के दोनों व्यक्तियों पर उम्र भारी हो रही है। कांग्रेस हर वर्ग को धोखा देने वाली पार्टी है। मिश्रा ने कहा 3 साल में जो पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई हो, उसका भविष्य क्या होगा। वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन कांग्रेस के अंदर जो चल रहा है उससे लगता है कि प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को चुन लें। 

 

Kolar News 21 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.