Video

Advertisement


भोपाल में 7 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा आँख की पलक लटकी
भोपाल में 7 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा आँख की पलक लटकी

भोपाल के बिशनखेड़ी कोलर में एक 7 साल की बच्ची को एक कुत्ते ने काट लिया। बताया जा रहा है की बच्ची सुहानी कुशवाहा गुज़र रही थी। उसी दौरान कर के निचे बैठे एक कुत्ते ने अचानक उसपर हमला कर दिया। हमला इतना ज़ोरदार था की उसमे सुहानी की एक आँख की पालक लटक गयी। इस घटना के दौरान वहां मौजूद नीलम मिश्रा (पड़ोसी) ने जैसे ही यह देखा तो वह तुरंत कुत्ते को भागने के लिए दौड़ी। लेकिन तब तक सुहानी पूरी तरह लहूलुहान हो चुकी थी। नीलम मिश्रा और एक अन्य पड़ोसी सुहानी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहाँ उसका इलाज कराया जा रहा है। यदि समय पर इलाज नहीं मिलता तो जान भी जा सकती थी'। सुहानी की ज़ख़्मी आँख का ऑपरेशन हो चूका है लेकिन बच्ची सुहानी फिलहाल डरी हुई है। सुहानी अभी डॉक्टरों की निगरानी में है जहां उसके परिजन भी उसके साथ है। वहीं इस घटना से इलाके के लोग काफी डरे हुए है। हालांकि हमला करने वाले कुत्ते को नगर निगम ने पकड़ लिया है। लेकिन उस एरिए में और भी कई सारे स्ट्रीट डॉग्स है। जिनका खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले सुहानी की 11 वर्षीया बड़ी बहन को भी इसी कुत्ते ने काटा था। जिसके बाद भी नगर निगम ने उस कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन बस्ती वालों ने इसका विरोध किया। और उस कुत्ते को नहीं पकड़ने दिया। जिसके बाद उसने सुहानी पर हमला कर दिया। 

Kolar News 19 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.