Advertisement
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी-कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। दोनों पार्टियों में चुनाव रणनीति बनाकर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। प्रदेश के दोनों प्रमुख दल के अलावा अब आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में आप की जोरदार एंट्री से संगठन उत्साहित है। पार्टी को उम्मीद से ज्यादा पार्षद और महापौर की सीट मिलने को प्रदेश में जोरदार एंट्री माना जा रहा है। इसीलिए अब आप ने प्रदेश में संगठन को बढ़ाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए आम आदमी पार्टी अब प्रदेश के दिग्गज नेताओं के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा में अपने केंडीडेट खड़ा करेगी और बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के गढ़ में खासी तैयारी की जा रही है जिससे दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर दिग्गजों को उनके घर में ही घेरा जा सके। आप ने ग्वालियर की सीटों पर भी फोकस कर रणनीति तैयारी की है।
Kolar News
18 August 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|