Video

Advertisement


विधायक रामेश्वर शर्मा ने 50 हज़ार देश भक्तों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

25 KM लंबी तिरंगा यात्रा, 15 हज़ार वाहन पर 50 हज़ार राष्ट्र भक्तों से तिरंगामय हुआ राजा भोज का भोपाल

भोपाल में निकली मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा  50 हज़ार राष्ट्र भक्त 15 हज़ार वाहनो पर रहे सवार

कर्मश्री की तिरंगा यात्रा में भोपाल की सड़कों पर उमड़ा राष्ट्र भक्तों जनसैलाव

अखण्ड भारत का सपना पूरा होगा, लाहौर में भी तिरंगा फहरेगा - रामेश्वर शर्मा

 

अखण्ड भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में रविवार को आयोजित कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा कहा जाए तो अतिशयोक्ति नही होगी ।  विधायक हुज़ूर एवं कर्मश्री के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में 15 हज़ार दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ 50 हज़ार देश भक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए । मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक लगभग 25 किलोमीटर की इस यात्रा में सेकड़ौ स्थानों पर हज़ारो नागरिको द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया ।

 

हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे भारत को एक रंग में रंग दिया है, मोदी जी का धन्यवाद- रामेश्वर शर्मा 

 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का आव्हान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का बारंबार आभार करते है । हर घर तिरंगा अभियान का ही प्रतिफल है कि आज सम्पूर्ण भारत वर्ष तिरंगे के तीन रंगों में रंगा हुआ है । आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने का जो अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को दिया वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है । 

 

अखण्ड भारत का सपना पूरा होगा, लाहौर में भी तिरंगा फहरेगा - रामेश्वर शर्मा

 

तिरंगा यात्रा के प्रारम्भ स्थान मदर टेरेसा पर उपस्थित हज़ारो राष्ट्र भक्तों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को सत्ता के लोभियों ने भारत का विभाजन कर पाकिस्तान बना दिया ।  श्री शर्मा ने कहा यह विभाजन हमे स्वीकार्य नही है । उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ जो आज पाकिस्तान में है वहाँ भी और लाहौर में हम तिरंगा फहराएंगे । 

Kolar News 14 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.