Video

Advertisement


डॉ केसवानी ने कहा अधिकारियों पर इल्जाम लगाकर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं कमलनाथ
डॉ केसवानी ने कहा अधिकारियों पर इल्जाम लगाकर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं कमलनाथ

डॉ. केसवानी

भोपाल। चुनावों में अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाकर पूर्व सीएम कमलनाथ केवल और केवल अपनी नाकामियां छिपा रहे हैं, यह कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी का। उन्होंने कांग्रेस चीफ को नसीहत देते हुए कहा है कि वे पहले अपनी गिरेबां में झांककर देखें। अधिकारियों पर दोष लगाने से कुछ नहीं होगा। नाथ के कार्यकाल में कांग्रेस केवल और केवल गर्त में गई है। उन्होंने कांग्रेस को खत्म करने का काम किया है और लोकतंत्र से धोखा किया है। सीएम रहते हुए कमलनाथ अपनी सरकार नहीं बचा पाए और अब चुनाव हारने के बाद उल्टे सीधे तर्क देकर अधिकारियों पर इल्जाम लगा रहे हैं। इसके पहले भी तमाम उपचुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

अपनी पार्टी का ढांचा मजबूत करने पर दें जोर : 

डॉ. केसवानी ने पूर्व सीएम के तर्क को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कभी भाजपा पर तो कभी अधिकारियों पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ने वाले नाथ अपनी पार्टी की खामियों को भूल जाते हैं। यदि वे अपनी पार्टी का बुनियादा ढांचा मजबूत करने में लग जाएंगे तो अधिकारियों को दोष देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कमल नाथ खुद ही अपनी पार्टी के पदाधिकारियों का मनोबल तोड़ते रहते हैं। ऐसे में पार्टी किसी चुनाव को जीत सकेंगी। सीएम रहते हुए वे अपनी पार्टी के विधायकों को ही समय नहीं देते थे। नतीजा उनकी सरकार गिर गई। इसके अलावा लगातार 28 उपचुनाव और बाद में 4 अन्य उपचुनाव अब नगरीय निकाय चुनाव हर जगह कांग्रेस को हार ही मिल रही है। ऐसे में वे पहले अपने आप की समीक्षा करें।

Kolar News 13 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.