Video

Advertisement


मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया= रविवार= 5 जून 2022
मुहूर्त=राहुकाल=राशिफल===चौघड़िया= रविवार= 5 जून 2022;

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

दिन काल 18:28:

मासv  ज्येष्ठ

तिथि    षष्ठी - पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र     आश्लेषा - 24:25:26 तक

करण    कौलव - 17:51:06 तक

पक्ष    शुक्ल

योग    व्याघात - 28:47:58 तक

वार    रविवार

सूर्योदय   05:22:57

सूर्यास्त     19:16:10

चन्द्र राशि    कर्क - 24:25:26 तक

ऋतु    ग्रीष्म

शुभ समय==अभिजित 11:58:18 से 12:50:31 तक

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 17:16:17 से 18:55:30 तक

सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है

उद्वेग -अशुभ  05:26 ए एम से 07:09 ए एम

चर -सामान्य  07:09 ए एम से 08:52 ए एम

लाभ -उन्नति  08:52 ए एम से 10:35 ए एम

अमृत -सर्वोत्तम  10:35 ए एम से 12:18 पी एम

काल -हानि  12:18 पी एम से 02:01 पी एम

शुभ -उत्तम  02:01 पी एम से 03:44 पी एम

रोग -अमंगल  03:44 पी एम से 05:27 पी एम

उद्वेग -अशुभ  05:27 पी एम से 07:10 पी एम

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

===========

मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसके बाद आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा।  व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आपके ध्यान में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनका जिक्र आप अपने बिजनेस पार्टनर से कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक   पसंद होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां महसूस होगी, लेकिन आपको उनका समाधान मिल जाएगा। यदि आप कुछ योजनाओ पर विचार करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्य को निपटाएंगे और जिनके लिए आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा और परिवार का नाम रोशन होगा। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिनके कारण आपको कार्य करने में परेशानी होगी और आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखन होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप अपने मित्रों के साथ किसी खास चर्चा में शामिल होंगे, जहां आपको अपना पक्ष रखना होगा। यदि  आप किसी कार्य को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।  परिवार के किसी सदस्य से आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र  से जुड़े सभी विवाद सुलझेंगे। यदि आपके परिवार अथवा आसपास के लोग आपके लिए  कुछ परेशानी पैदा करेंगे, तो आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करने में सफल रहेंगे। 

वृश्चिक 

आज आपके चारों ओर वातावरण सुखमय रहेगा। आपको परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। यदि कोई कलह  लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी समाप्त होगी और छोटे व्यापारियों को  दिन भर चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने पिताजी को व्यापार संबंधित यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को  कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसे वह तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। 

धनु

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए होगा।  आपको अपने किसी परिजन की समस्याओं को देखकर उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को  बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है। यदि आपको  नौकरी में कोई नया कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कार्यो को निपटाने के लिए अपने किसी  मित्र से मदद मांग सकते हैं। यदि  आप को संतान के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके लेना  होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है,

कुंभ 

आज के दिन आप कुछ अस्वस्थ रह सकते हैं। अत्याधिक तला-भुना खाने से आपको परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि वह किसी  डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी उनके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा, 

मीन 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने धन के निवेश का लाभ मिलेगा, लेकिन आपको  कठोर वाली वाणी के कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी संकट ग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

=====================

आचार्य आशु जी

 9899606198

Kolar News 5 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.