Video

Advertisement


एक बार फिर बदलने वाला है मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज
bhopal, Weather mood, Madhya Pradesh

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अब तक ग्वालियर-चंबल, भोपाल और सागर में गर्मी से राहत देने वाले बादल अब उज्जैन, इंदौर और नर्मदापुरम रविवार से शिफ्ट हो जाएंगे। भोपाल में रविवार को भी हल्की राहत रहेगी, लेकिन ग्वालियर-चंबल, सागर और बुंदेलखंड में पारा चढ़ने लगेगा। रविवार को कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 12 से 14 मई तक बादलों के कारण तापमान फिर नीचे आएगा। इसके बाद 15 मई से 26 मई तक एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आ रही हवाएं शनिवार रात से कमजोर हो गई हैं। ये हवाएं जम्मू-कश्मीर के ऊपर ट्रफ के रूप में उत्तर में है। चक्रवातीय गतिविधियां पूर्वोत्तर बांग्लादेश और विदर्भ के ऊपर सक्रिय हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक तक हवाओं में निरंतरता है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में अतिनिम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। इसके रविवार से प्रभावी होकर चक्रवातीय तूफान के रूप में विकसित होने की संभावना है। इसके साथ ही पाकिस्तान से 11 मई से हवाएं फिर से आने लगेंगी। इधर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिलने से 12 मई से 14 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने की संभावना है। इससे तीन दिन तक तापमान में नीचे आने से गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद 15 मई से फिर से तापमान बढ़ेगा।

मौसम की परिस्थितियों के चलते प्रदेश में रविवार से ग्वालियर-चंबल, सागर समेत बुंदेलखंड में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश भर में 10 से 11 मई तक दिन का पारा 45 डिग्री की रेंज में रहेगा। इससे कई इलाकों में फिर से लू का प्रकोप रहेगा। तीन दिन बाद मौसम करवट लेगा और बादल छाने से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है।

Kolar News 8 May 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.