Video

Advertisement


सात शहरों में 43 डिग्री पहुंचा पारा
bhopal, mercury reached ,43 degree, seven cities

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को प्रदेश में सात शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 13 शहर लू के हालात रहे। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में दिनों में तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

 

भोपाल मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो, नर्मदापुरम, राजगढ़, दमोह, खंडवा, खरगोन एवं दमोह में 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, नौगांव, सागर, सतना, रतलाम, जबलपुर एवं ग्वालियर में गर्म हवाएं चलने से लू के हालात बने रहे।

 

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री से. पर ही था। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य रहा। यह रविवार के न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री से. की तुलना में 0.6 डिग्री से. कम रहा।

 

साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में तपिश कुछ कम हो गई थी। इस वजह से मध्य प्रदेश में भी दिन के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई थी। अभी दो–तीन दिन तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम ही है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी इसी तरह बना रहने की संभावना है। गुजरात, राजस्थान में तपिश बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में भी दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिन शहरों में लू की स्थिति हैं, वहां राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

 

चार महानगरों का तापमान

मप्र के चार महानगरों में सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार इंदौर में 39.5 और 22.5 जबलपुर में 41.0 और 23.3 तथा ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.0 तथा न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Kolar News 5 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.