Video

Advertisement


आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने भगवान गणेश को सौंपा ज्ञापन
vidisha, Anganwadi workers, submitted memorandum , Lord Ganesha

विदिशा। पिछले 24 दिन से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने नीमताल से रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर तक पहुंचकर भगवान गणेश को ज्ञापन सौंपा और सीएम की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।

 

शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की हड़ताल का 24वां दिन था। सुबह के समय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार और उनके साथियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया। कार्यकतार्ओं, सहायिकाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए सीएम से इस संबंध में पत्राचार करने की बात कही।

 

वहीं दोपहर बाद आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने गांधी चौक नीमताल से पदयात्रा करते हुए और पिंड भरते हुए रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर पहुंचकर भगवान गणेश से प्रार्थना की। उन्होंने भगवान गणेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।

 

इस मौके पर आंगनवाड़ी सहायिका पुष्पा विश्वकर्मा ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन मानते हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई हम बहनों की नहीं हुई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राखी जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान हर कार्यक्रम में कन्या पूजन करते हैं। इस नवरात्र में भी कन्या पूजन का महत्व बताया गया है। ऐसे में उनकी बहनों की फरियाद पूरी की जानी चाहिए।

 

तीन दिन बाद जल समाधी

इस मौके पर नारी शक्ति बुलंद आवाज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन की जिलाध्यक्ष और प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई जारी है। तीन दिन के भीतर प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया तो हम जल समाधी ले लेंगी।

Kolar News 3 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.