Advertisement
रायसेन। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने बुधवार को जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी माता-पिता, अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं।
कलेक्टर दुबे ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्म लेने वाले सभी बालक और बालिकाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन के पात्र हैं। वर्ष 2010 में जन्मे केवल वे बालक, बालिकाएं वैक्सीनेशन को पात्र होंगे जिन्होंने 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन की गाइडलाइन का पालन करते हुए 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन के सत्र केवल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और शालाओं में ही आयोजित किए जा रहे हैं।
Kolar News
23 March 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|