Video

Advertisement


मप्र को आने वाले दो वर्षों में देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे: कृषि मंत्री पटेल
bhopal,  MP, number one state, country ,Agriculture Minister Patel

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके सहयोग और परिश्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर गांव, गरीब, किसान, महिला, बुजुर्ग, बच्चे हर वर्ग के लिए काम किया है। किसान खुशहाल, गरीब को रोटी कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है,कमल की तरह खिल रही है। मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हम सभी संकल्प लेते हैं कि आने वाले दो वर्षों में मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है उसमें हमारा प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Kolar News 23 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.