Video

Advertisement


इंदौर में मंगलवार को निकलेगी रंगारंग गेर
indore,Colorful gar,come out ,Indore on Tuesday

इंदौर। कोरोना से संबंधित प्रतिबंध समाप्त होने से दो साल बाद इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक गेर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। यहां मंगलवार, 22 मार्च को उत्साह और उल्लास के साथ परंपरागत रूप से रंगपंचमी की गेर निकाली जाएगी। नागरिकों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है।

 

कलेक्टर मनीष सिंह ने रविवार को बताया कि जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा गेर के उन मार्गों पर जहाँ अभी विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनको छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से गेर निकालने की व्यवस्थाएं की गई हैं। गेर निकालने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य चल रहे मार्गों पर निषेध किया गया है। प्रशासन का सभी वर्गों से पूरा तालमेल है।

Kolar News 20 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.