Video

Advertisement


जनता कांग्रेस की मप्र कार्यकारिणी में परिवर्तन
bhopal, Changes, Janta Congress,MP Executive

भोपाल। जनता कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन 2023 के एजेंडे के तहत सक्रीय राजनीति करते हुए लईक अहमद को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। रविवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के मध्य लईक अहमद ने पदभार ग्रहण कर सिविल लाईंस कार्यालय में अपना मुख्यालय बनाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ माहताब राय ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की जनता चक्की के दो पाटों की सत्ता वाली कठपुतली बन कर रह गई है। बिजली, रोजगार, किसान कर्ज माफी, शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि जनता कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की आज शुरूआत की गयी है। जिसमें मध्यप्रदेश में एक लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर पार्टी महासचिव अमित वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री आजम खान, प्रदेश प्रभारी भावना सांगेलिया, प्रदेश पिछडा वर्ग नेता विकास यादव, अजहर नूर आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kolar News 20 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.