Video

Advertisement


महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की उप कप्तान बनीं मप्र की ईशिका चौधरी
bhopal,Ishika Chaudhary MP, vice captain , Women

भोपाल। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम अप्रैल माह में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस टीम में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की दो खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। मप्र अकादमी की ईशिका चौधरी को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

खेल विभाग के अनुसार मप्र अकादमी की खिलाड़ी बिच्छू देवी का भी जूनियर टीम में चयनित किया गया है। हाल ही बिच्छू देवी ने सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा भारतीय जूनियर टीम में भोपाल की खुशबू खान का भी चयन हुआ है।

मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की इन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मप्र की खुशबू खान को भी भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार हैं। उन्होंने भी खिलाड़ियों के भारतीय जूनियर टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

Kolar News 17 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.