Video

Advertisement


मुख्यमंत्री शिवराज ने दांडी मार्च के सत्याग्रहियों को किया नमन
bhopal,Chief Minister Shivraj ,saluted , satyagrahis of Dandi March

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दांडी मार्च के सत्याग्रहियों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि आज के ही दिन 1930 में बापू ने दांडी यात्रा प्रारंभ कर ब्रिटिश शासन की नींव को हिलाकर रख दिया था। इस आंदोलन ने न केवल भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को नई शक्ति प्रदान की, अपितु भारतीयों को एकजुट भी किया। मैं बापू और दांडी मार्च के सभी सत्याग्रहियों के चरणों में नमन करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि अंग्रेजों के नमक उत्पादन पर एकाधिकार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने दांडी मार्च का आह्वान किया था। इसकी शुरुआत 12 मार्च, 1930 क साबरमती आश्रम से हुई थी और 6 अप्रैल को यह यात्रा दांडी पहुंची थी। इसी दिन सुबह 6:30 बजे महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़ा था। इसी के बाद देश भर में असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जो 1934 तक चला था। दांडी मार्च के दौरान महात्मा गांधी अपने 78 अनन्य सहयोगियों के साथ निकले थे। 386 किलोमीटर की यह यात्रा पैदल ही तय की गई थी। भारत में आंदोलन के इतिहास की जब भी बात होती है तो दांडी मार्च का नाम जरूर लिया जाता है।

Kolar News 12 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.