Video

Advertisement


मप्र की आदर्श मंडी होगी हरदा कृषि उपज मंडी
bhopal, Harda Agricultural Produce Market , ideal market of MP

भोपाल। हरदा कृषि उपज मंडी को मध्यप्रदेश की सबसे आदर्श मंडी बनाया जाएगा। इसके साथ मंडी में 35 करोड़ रुपए खर्च कर किसानों के लिए सभी आधुनिकतम सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में किसानों के कल्याण के साथ खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में किसानों के लिए आधुनिकतम सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। कृषि मंडियों का उन्नयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में हरदा जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर आदर्श कृषि उपज मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह मध्यप्रदेश की सबसे आदर्श मंडी कहलाए ऐसे हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मंडी में कई नए विकास कार्य शुरू किए गए हैं। किसानों के लिए कृषि उपज के विक्रय और उनके खाने-पीने और ठहरने के साथ सभी आधुनिकतम सुविधाएं की जा रही हैं।

 

मंडी में हो रहे ये नए विकास कार्य

मंडी प्रागंण में आधुनिकतम फल सब्जी मंडी, ट्राली शेड, किसान स्वागत द्वार, प्रवेश द्वार पर चेक पोस्ट निर्माण, कृषक विश्राम गृह, केंटिन विस्तार भवन निर्माण, मंडी के भीतर सडक़ चौड़ीकरण, विद्युतीकरण, मिनी कोल्ड स्टोरेज, बहुउद्देश्यीय कृषक सुविधा केन्द्र, किसान शापिंग माल, शाप कम गोदाम एवं पार्किंग निर्माण और फल सब्जी प्रागंण में बायलोजिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट का निर्माण एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोग शाला।

 

किसान कांफ्रेंस हाल बनेगा

पटेल ने बताया कि मंडी प्रागंण में ढाई करोड़ रुपए से आधुनिकतम किसान कांफ्रेस हाल एवं कृषक संगोष्ठी भवन बनाया जाएगा। इसमें 1हजार से ज्यादा लोगों का सम्मेलन, संगोष्ठी और दूसरे कार्यक्रम-आयोजन हो सकेंगे।

 

पहली इलेक्ट्रानिक तौल कांटा लगाने वाली हरदा कृषि उपज मंडी

कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि मंडी प्रागंण में इलेक्ट्रानिक तौलकांटा सबसे पहले लगाया गया था। अब हरदा मंडी आधुनिक मंडियों में शुमार हो जाएगी।

 

आदर्श सडक़ का निर्माण होगा

मंडी प्रागंण में अभी जिस मार्ग से किसानों की ट्रालियां और वाहन आवागमन करते हैं, उस मार्ग को भोपाल-इंदौर की लिंक रोड की तर्ज पर फोरलेन बनाया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका प्रदेश की माडल सडक़ के रूप में सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

Kolar News 11 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.