Video

Advertisement


ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान
mandsour, Heavy damage, crops due, hailstorm

मंदसौर। मध्य प्रदेश के रतलाम और मंदसौर जिले में गत दिवस भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसलें खेतों में आड़ी पड़ गई। कलेक्टर गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने गुरुवार को संयुक्त रूप से वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी के लिए ग्राम भालोट, जवासिया करनाखेड़ी एवं झारड़ा के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से कहा कि आगामी 10 दिनों में सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

कलेक्टर और एसपी ने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसानी का जायजा लेने के बाद किसानों से विस्तार से चर्चा की तथा उनकी समस्या को सुना। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए तुरंत आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे होने के पश्चात सर्वे लिस्ट को पंचायत में चस्पा भी की जाएगी। जिससे किसान देख सके कि किन किन किसान के खेत का सर्वे हुआ और किसका नहीं। अगर उस लिस्ट में किसी किसान का नाम नहीं है, तो उसकी तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचना प्रदान करें। सर्वे के दौरान संबंधित खेत के किसान को भी साथ में रखा जाएगा तथा उसके हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अफीम की फसल, अलसी, गेहूं, चना, मेथी, सरसों आदि फसलों को देखा। सर्वे के दौरान किसान बंशीलाल गुर्जर ने कलेक्टर से कहा कि अफीम की फसलों में जो नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए राजस्व विभाग एवं नारकोटिक्स विभाग का एक संयुक्त दल बनाकर इसका भी सर्वे कराया जाए। जिससे किसानों को अफीम की फसल में जो नुकसान हुआ है। उसमें भी राहत मिल सके।

Kolar News 10 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.