Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान ने पं. गोविंद वल्लभ पंत को पुण्य-तिथि पर किया नमन
bhopal, Chief Minister Chouhan, pays homage , Pt. Govind Vallabh Pant

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता पं. गोविन्द वल्लभ पन्त की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पं. गोविंद वल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया कि -"स्वतन्त्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न, आदरणीय पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका आदर्श जीवन और प्रखर विचार सदैव हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

 

उल्लेखनीय है कि पं. गोविंद वल्लभ पंत भारत के चौथे गृह मंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उनका जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित खूंट गाँव में हुआ और 7 मार्च 1961 को उनका अवसान हुआ।

Kolar News 7 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.