Video

Advertisement


दिन के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी, ग्वालियर- चंबल संभागों के जिलों में छा सकते है बादल
bhopal,Increase,day temperature, clouds may prevail

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के असर से हवाओं का रुख बदलने से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे मंगलवार को धूप में चुभन महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जबलपुर-शहहोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। इस वजह से मंगलवार तो रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा।

दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। इसके साथ ही हवाओं के साथ नमी आने से गुरुवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की भी संभावना बन रही है।

ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं

इस दौरान ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में बादल छा सकते हैं। प्रदेश के शेष जिलों में बुधवार-गुरुवार को दिन एवं रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

Kolar News 23 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.