Video

Advertisement


आज से बादल छंटने से तापमान में होगी गिरावट, 22 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम
bhopal, Temperature drop , cloud cover , weather will change again

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बने दो वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया है। बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण शनिवार को जबलपुर-होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं। इन स्थानों पर रविवार को भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के अन्य संभागों के जिलों में रविवार से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इससे हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। साथ ही जबलपुर, होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बादल छाने और हवा का रुख बदलने से दिन-रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से. की तुलना में 1.4 डिग्री से. अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बादल छंटने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। 22 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद एक बार फिर बादल छाने लगेंगे। इससे फिर रात का तापमान बढऩे लगेगा।

Kolar News 20 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.