Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड की परिक्षाएं शुरू हो गई है। गुरुवार, को 12वीं कक्षा का पहली प्रश्न पत्र संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर विद्यार्थियों को संदेश दिया है- "आज से माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं। इस परीक्षा में शामिल हो रहे प्रदेश के मेरे सभी प्यारे बेटे-बेटियों को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आप पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने और समाज के लिए सुनहरा भविष्य गढ़ें। मेरी यही कामना है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कोविड को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों से परीक्षा में कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मास्क लगाएँ, हाथों को सेनेटाइज करते रहे और आपस में सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Kolar News
17 February 2022
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|