Video

Advertisement


ग्वालियर: मंगलवार को छा सकते हैं बादल
Gwalior, Clouds may prevail , Tuesday

ग्वालियर। पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे टिका हुआ है जिससे सुबह, शाम और रात में जहां ठंड का असर निंरतर बना हुआ है तो वहीं दिन में मौसम शुष्क रहने से निकल रही तेज धूप राहत पहुंचाने का काम कर रही है लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल घुमड़ सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन अंचल में कहीं-कहीं छींटाकशी की संभावना बनी हुई है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क होने के साथ ही उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसके चलते न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। हालांकि बीते रविवार से हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गया है। बावजूद इसके सोमवार को भी न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। पिछले दिनों की तरह आज भी मौसम शुष्क रहा जिससे तेज धूप निकली। इसके चलते दिन में ठंड से काफी राहत मिली लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया।

स्थानीय मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। मंगलवार को इन दोनों मौसम प्रणालियों का आंशिक प्रभाव ग्वालियर-चम्बल अंचल में भी देखने को मिलेगा। यहां के आसमान में बादल घुमड़ सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन अंचल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव 16 फरवरी तक रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़ेगा जबकि दिन के तापमान में आंशिक कमी आएगी। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव समाप्त होते ही 17 फरवरी से एक बार फिर उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसके चलते फरवरी अंत तक ठंड का असर रह सकता है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 6.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा जो औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान भी 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा जो औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज हवाएं उत्तर-पूर्वी चलीं जिनकी गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज सुबह हवा में नमी 76 और शाम को 32 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।

Kolar News 14 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.