Video

Advertisement


दिन का पारा उछला, रात का स्थिर
gwalior, Day

ग्वालियर। पिछले दो दिन से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे स्थित बना हुआ है लेकिन दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी रात का तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा जबकि सोमवार को बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में उछाल आएगा।

पिछले दिनों की तरह शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा लेकिन छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में सिहरन बनी रही। सूर्यास्त के बाद सर्दी और बढ़ गई। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि रविवार को भी उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं जारी रह सकती हैं लेकिन सोमवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिसके प्रभाव से ग्वालियर-चम्बल में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी या दक्षिण-पश्चिमी हो जाएगी जिससे रात के तापमान में वृद्धि होगी। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Kolar News 12 February 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.