Video

Advertisement


प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस ने पूछे सवाल
bhopal, Congress asked questions,Prime Minister

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मप्र के दौरे पर आ रहे हैं। उनके मप्र दौरे के पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स कर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि देश में कथित अमृतकाल चल रहा है और इसमें संविधान, बाबासाहब अंबेडकर के विचार, वोट का अधिकार एवं मीडिया की आजादी बचाने की लड़ाई चल रही है। मोदी जी के शासनकाल में 17 सरकारें गिराई गई, 500 से ज्यादा विधायक एवं कई सांसद इधर उधर हुए।

 

पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आज रोड शो कर रहे हैं इसलिए अब वे शोमैन हो गए हैं। पीएम मोदी बताए कि लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपये कब मिलेगा। गरीब महिलाओं को घर, उज्जवला योजना का लाभ कब मिलेगा. किसानों से जो वादा किया वो कब पूरा होगा। 2700 की कीमत किसानों को नहीं मिली उल्टा खरीदी बंद हो गई। उन्होंने कहा कि 40 परीक्षाएं हुईं, सभी में घपले हो गए हैं। जांच एजेंसी क्या जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आती है वो सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती।

 

पटवारी ने सवाल पूछा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में चौंकाने वाले खुलासे हुए परंतु भाजपा ने इसे घोटाला क्यों नही माना? उन्होंने पूछा कि भ्रष्टाचार को दो आंखों से कब तक देखेगी भाजपा?

 

जीतू पटवारी ने सवाल दागते हुए पूछा कि मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सरकारी माफिया से कब मुक्ति मिलेगी? प्रधानमंत्री को लगता है कि व्यापम के आरोपी मुख्यमंत्री को बदल देने से भाजपा के अपराध लोग भूल जाएंगे? मार्च में वल्लभ भवन में आग लग गई, इसके पहले सतपुड़ा भवन भी आग का शिकार हुआ था। पिछले साल जून माह में मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी दफ्तर सतपुड़ा भवन में भी आग लग गई थी। बार-बार आग लगती है जांच की घोषणा होती है लेकिन सिर्फ भ्रष्टाचार का सबूत ही भस्म होता है। मोदी जी ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री तो बदल दिया, लेकिन सोची समझी साजिश के तहत लगने वाली इस आग के संस्कार को कब बदल जाएगा?

 

संविधान और लोकतंत्र खतरे में

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा कहती है 400 सीट हम जीतेंगे। भाजपा संविधान बदलने की कोशिश में है। बाबा साहेब ने संविधान के जरिये देश को जोड़े रखा। संविधान की कुछ मूलभूत बातों को बदला नहीं जा सकता है। भाजपा विचारधारा वाले लोगों को देश के उच्च पद मिलते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है, प्रजातंत्र खतरे में है। चुनाव के माध्यम से जनता संविधान को बचा सकती है। मैंने आपातकाल का विरोध किया था।

Kolar News 24 April 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.