Video

Advertisement


सपा ने खजुराहो से बदला प्रत्याशी मनोज की जगह मीरा यादव को उतारा
chatarpur, SP candidate ,Meira Yadav

छतरपुर। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दिया है। इससे पहले 30 मार्च को मनोज यादव को बतौर प्रत्याशी घोषित किया था। इसके दो दिन बाद उनका टिकट काटकर मीरा यादव को मैदान में उतारा गया है। मनोज यादव को मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

 

खजुराहो सीट पर अब मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा से होगा। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 7 सीटों पर चुनाव होना है।

गौरतलब है कि मनोज यादव का टिकट दूसरी बार कटा है। इससे पहले 2023 विधानसभा चुनाव में बिजावर से टिकट देने के बाद समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पूर्व विधायक रेखा यादव को मैदान में उतारा था।

Kolar News 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.