Video

Advertisement


वीडी शर्मा का दिग्विजय पर तंज बोले- चाहे ' पदयात्रा करें या दौड़ लगा लें' हर बूथ पर चुनाव हारेंगे
bhopal, VD Sharma, taunts Digvijay

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई है। इन सब के बीच एक फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा रविवार को मुरैना एवं ग्वालियर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में पत्रकार वार्ता के दौरान दिग्विजय की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि "चाहे पदयात्रा करें या दौड़ लगा लें हर बूथ पर चुनाव हारेंगे। वो बिना मन का चुनाव लड़ रहे हैं। एमपी के हर बूथ पर मोदी जी का कमल ही खिलेगा।"

 

झूठ, छल-कपट की राजनीति करते हैं दिग्विजय

शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पदयात्रा कर लें, चाहें दौड़ लगा लें। हर बूथ पर चुनाव हारेंगे। ये उन्हें भी पता है कि उनको कैसे भेजा गया है। वो बिना मन का चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं? उन्हें जेल जाने का डर था? मीडिया के इस सवाल पर वीडी ने कहा कि दिग्विजय सिंह दिनभर झूठ, छल-कपट की राजनीति करते हैं। देखिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर आदमी 'लालयित' है।

 

कांग्रेस के लोगों को भाजपा में आकर मिलता है सुकून

दिग्विजय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर कहा है कि राजनीति विचारधारा की लड़ाई होती है। जो छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें धंधा करना है, दलाली करनी है। उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं। राजनीतिक दृष्टि से सकारात्मक तरीके से काम करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

Kolar News 31 March 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.