Video

Advertisement


भाजपा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता
sidhi, State Congress Vice President, joins BJP

सीधी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं की कतार में अब बड़े नेताओं के नाम भी जुड़ने लगे हैं। बुधवार को सीधी में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने 150 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा के दौरान सदस्यता ली।

 

सीधी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्रा के समर्थन में बुधवार को सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल समेत अनेक नेता उपस्थित रहे। इसी सभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ मंच पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाया। इसके साथ ही सतना जिले की नागौद सीट से कांग्रेस के विधायक रहे यादवेंद्र सिंह के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर यादवेंद्र ने बसपा जॉइन कर ली थी।

Kolar News 20 March 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.