Video

Advertisement


पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह का निधन मुख्यमंत्री ने जताया दुख
bhopal, Former minister , passes away

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान से भाजपा के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात सतना के बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में किया जाएगा। हर्ष नारायण सिंह के निधन के बाद प्रदेशभर के भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।

बता दें कि हर्ष सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के बेटे थे. वर्तमान में हर्ष नारायण सिंह के बेटे विक्रम सिंह रामपुर बघेलान से भाजपा के विधायक है। विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। विक्रम ने पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पूज्य पिता हर्षनारायण सिंह पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन का शनिवार देर रात सतना के बिरला अस्पताल में निधन हो गया है। आपकी छाव में पला बढ़ा हूं, आज मैं अपने आप को अकेला महसूस कर रहा हूं। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर रामपुर बघेलान स्थित निजी निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में किया जाएगा। पूर्व विधायक हर्ष सिंह शिवराज सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता गोविंद नारायण सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राज्य मंत्री हर्ष नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, सतना स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। शनिवार 16 मार्च को रामपुर बघेलान स्थित निज निवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। स्वर्गीय सिंह का अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में होगा।

Kolar News 16 March 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.