Video

Advertisement


मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर दंगवाड़ा में बोरेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद
bhopal, Chief Minister ,Boreshwar Mahadev

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक उज्जैन में बड़नगर के ग्राम दंगवाड़ा में चंबल तट स्थित बोरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंदिर दर्शन के बाद विशाल भंडारे का अवलोकन किया। मंदिर में जलाभिषेक व पूजन पंडित जगदीश शर्मा, विक्रम सिंह, विश्वेंद्र ठक्कर ने विधि विधान से संपन्न कराया। इस मौके पर विधायक जितेंद्र पंड़या, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पंड़या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना

इससे पहले महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

 

महाकालेश्वर मंदिर में पंडित संजय गुरु, आकाश गुरु, आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा कराई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, संजय अग्रवाल, मुकेश पांचाल, मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kolar News 8 March 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.