Video

Advertisement


गोविंदपुरा क्षेत्र में निरंतर होते रहेंगे विकास कार्य : राज्य मंत्री गौर
bhopal, Development work ,Minister of State Gaur

भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई मांगों के आधार पर विकास कार्य किये जायेंगे। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के अवसर पर कहीं। गौर ने पिपलिया पेंदेखां, साकेत नगर, इन्द्रलोक कॉलोनी, राजीव नगर सहित अन्य बस्तियों में ढाई करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

 

 

राज्य मंत्री गौर ने विश्वकर्मा नगर स्लम एरिया में 3 लाख 62 हजार की लागत के पेवर ब्लॉक और शेड-निर्माण, शक्ति नगर, भगत सिंह चौराहे के पास 6 लाख 65 हजार की लागत से पब्लिक रूम, साकेत नगर, जैन मंदिर ऑटो स्टैण्ड पर पौने दो लाख लागत के शेड-निर्माण, पिपलिया पेंदेखां में 8 लाख से अधिक लागत से पेवर ब्लॉक, 3 लाख 48 हजार के नाली निर्माण और 6 लाख 50 हजार से अधिक लागत से सी.सी. रोड निर्माण के लिये भूमि-पूजन किया।

 

राज्य मंत्री गौर ने इन्द्रपुरी क्षेत्र वार्ड-67 की अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती में एक करोड़ 85 लाख लागत के आरसीसी नाला निर्माण, इन्द्रलोक कॉलोनी में 4 लाख 8 हजार लागत से बाउण्ड्री-वॉल और पेवर ब्लॉक, सिद्धार्थ नगर में 4 लाख 65 हजार लागत से सीसी रोड निर्माण, राजीव नगर ए-सेक्टर पार्क में 3 लाख 19 हजार लागत के शेड एवं प्लेटफार्म निर्माण और मंदाकिनी परिसर में 5 लाख लागत के शेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक कार्य के लिये भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री गौर ने भूमि-पूजन के बाद निर्माण एजेंसी से तुरंत कार्य शुरू करने के लिये भी कहा। पार्षद सुरेन्द्र वाडिका, पार्षद ममता विश्वकर्मा, छाया ठाकुर, पार्षद अर्चना परमार, टी.आर. मिश्रा, जी.आर. नागर, जितेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र द्विवेदी, दीपक गुप्ता, प्रदीप लोधी सहित बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

Kolar News 5 March 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.