Advertisement
रायसेन। नगर के सांची रोड पर बुधवार सुबह एक बाघ घूमता दिखा। सुबह 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग बाघ को देख घबरा गए और उलटे पांव वापस लौट गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में एक बाघ रॉयल गार्डन की दीवार फांदता हुआ नजर आ रहा है।
रायसेन के वन मंडलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नगर में जिस बाघ के घूमने की सूचना है, उसकी उम्र करीब ढाई साल है। वह शहरी क्षेत्र में आ गया है। उसकी मॉनिटरिंग करा रहे हैं। जब शावक बड़े होने लगते हैं और मां से बिछड़ते हैं तो वे अपनी टेरेटरी बनाते हैं। इस कारण वह जंगल से शहर की तरफ आ गया हैं। उन्होंने अपील की है कि बाघ के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए लोग रात में घरों से न निकलें। सतर्कता बरतने की जरूरत है।
Kolar News
28 February 2024
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|