Video

Advertisement


भाजपा ने घोषित किए प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम
bhopal, BJP announced , Rajya Sabha candidates

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी। इनमें से चार मध्यप्रदेश और एक ओडिशा का हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को भी उम्मीदवार घोषित किया हैं।

भाजपा ने बुधवार सुबह अपनी पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया और उमेश नाथ महाराज को भी मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की गई सूची में मौजूदा सदस्य धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का नाम शामिल नहीं किया गया है। वर्तमान में इन पांच सीटों में से चार सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी तक नामांकन किए जाने हैं।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी आज अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।

Kolar News 14 February 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.