Video

Advertisement


विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाए वाटर केनन और आंसू गैस के गोले
bhopal, Police fired water cannon,Congressmen

भोपाल। प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर मंगलवार को युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा का घेराव करने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर केनन और आंसू गैस के गोले चलाए। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासम में लिया है।

 

मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले।

 

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने रास्ते में किलेबंदी की थी। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा रेडक्रास हॉस्पिटल के सामने पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने बैरिकेड लांघकर विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान पुलिस ने जीतू पटवारी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Kolar News 13 February 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.